कवर्धा, 21 नवंबर 2025। धान खरीदी प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई ‘टोकन तूंहर हाथ’ योजना किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस डिजिटल व्यवस्था ने किसानों को समितियों में लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्त कर दिया है। अब किसान घर बैठे, अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर आसानी से धान बेचने पहुंच रहे हैं।

15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी के दौरान अब तक कुल 3639 किसानों ने धान बेचने हेतु टोकन कटवाए, जिनमें से 2964 टोकन यानी लगभग 81 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए गए। इससे किसानों को समिति में जाकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उनके समय, मेहनत और परिवहन खर्च की बचत हो रही है। नियत तारीख का टोकन मिलने से पर सीधे समिति पहुँचकर धान बेचने की सुविधा मिलने से किसानों को सहूलियत है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जितने टोकन कटे है उतने ही किसानों के आने के कारण भीड़ कम होने से व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से न केवल किसान लाभान्वित हुए हैं बल्कि खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो गई है।

धान खरीदी का आंकड़ा 1 लाख क्विंटल के पार, 26 करोड़ भुगतान जारी

कबीरधाम जिले में इस वर्ष धान खरीदी को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 नवंबर से अब तक जिले में 1,12,305 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी के साथ-साथ भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। अब तक किसानों के खातों में 26 करोड़ 66 लाख रुपए का भुगतान हस्तांतरित किया जा चुका है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों में धान खरीदी व्यवस्थाओं को लेकर भरोसा मजबूत किया है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।