मुंगेली, 05 जनवरी 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण और स्वच्छ ऊर्जा का उजाला लेकर आई है। इस योजना से आमजनों को बिजली बिल से बड़ी राहत मिल रही है। साथ ही यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। योजना का लाभ लेने शहर के साथ ही गॉवों के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसी क्रम में हीरालाल वार्ड मुंगेली निवासी लालजी साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत अपने आवास पर 03 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है।

सोलर प्लांट की स्थापना के बाद साहू के घर का बिजली बिल शून्य हो गया है, जिससे उन्हें हर माह होने वाले अतिरिक्त बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है। साहू ने बताया कि पहले अधिक बिजली बिल के कारण घरेलू बजट प्रभावित होता था, किंतु अब सोलर प्लांट के माध्यम से वे निश्चिंत होकर बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना को आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही कम ब्याज दर एवं आसान किश्तों में बैंक फायनेंस भी उपलब्ध है, जिससे आमजनों को सुगमता के साथ योजना का लाभ मिल सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।