मुंगेलीछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

मुंगेली, 13 फरवरी 2026 । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशानुसार सहायक परियोजना अधिकारी एल.के. कौशिक ने बैठक में 2024-26 के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की ग्राम पंचायतवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अप्रारंभ आवासों को अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने तथा वित्तीय वर्ष 2024-26 में द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को भी हर हाल में शीघ्र पूर्ण कराने कहा। उन्होंने तकनीकी सहायकों एवं आवास मित्रों को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के आवास अप्रारंभ या अपूर्ण हैं और जो पलायन पर हैं, उनसे मोबाइल एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर शीघ्र कार्य प्रारंभ/पूर्ण कराया जाए। बैठक में 28 जनवरी को आयोजित पूर्व बैठक से लेकर 13 फरवरी तक (15 दिवस) की प्रगति का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

सहायक परियोजना अधिकारी कौशिक ने आवास निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्माण की प्रगति के अनुरूप समय-सीमा में किश्त की राशि जारी करने के निर्देश दिए। जिन आवासों का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नहीं होगा, उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में आवास चौपाल नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विनय छात्रे (ईआरईएस), राजीव तिवारी, तकनीकी सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button