कबीरधाम – दिनांक 18/02/2025 को यह देखा गया कि ग्राम बीरूटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में छुट्टी देने के समय से पहले ही बच्चो को छुट्टी देकर शाला भवन में ताला लगाकर वहाँ के पदस्थ शिक्षक एवं शिक्षिका चले गए थे | ज्ञातब्य है कि यह ग्राम जिला मुख्यालय से लगभग आठ या दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | सुपर समर्थन की चिट्ठी ने शाला पहुँचकर देखा तो यह पाया कि शाला भवन के दीवार में शाला खुलने का समय सुबह दस बजे लिखा है एवं शाला बंद होने का समय अपरांह चार बजे लिखा है | निर्थारित समय से पूर्व लगभग 03:30 से 03:40 बजे बच्चो को छुट्टी देकर प्रमुख प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के दोनों शाला भवन में ताला लगा दिया गया था |Post navigation8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन महिला मतदाताओं में भारी उत्साह, 3.31 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान