कवर्धा – विगत एक माह से नदारत है अधिक्षिका संगीता लांजेकर | जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है |सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम जब नगर कवर्धा के छात्रावासों की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से नगर के ही एक छात्रावास में पहुची तब यह वास्तविकता सामने आई |मामला कुछ यह है कि शासकीय पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास कवर्धा नगर में जिला परिवहन अधिकारी के कार्यालय भवन के ठीक सामने स्थित है | यहाँ अधिक्षिका के पद पर संगीता लांजेकर पदस्थ है | आज जब हमारी टीम इस छात्रावास में पहुची तो उस समय संगीता लांजेकर छात्रावास से नदारत मिली | वहाँ एक महिला नजर आई | हमारे द्वारा जब उससे उसका परिचय पूछा गया तो उसने अपना नाम सोनम ध्रुव बताया | जब उससे उसके पद के बारे में जानकारी ली गई तो उसने अपने आपको नगर सैनिक बताया | यह महिला नगर सैनिक भी अपनी ड्यूटी के दौरान सादे कपड़े में थी | वह अपनी ड्यूटी में निर्धारित पोशाक ( ड्रेस कोड द्वारा निर्धारित कपड़ा ) नहीं पहनी थी |उक्त महिला नगर सैनिक से अधिक्षिका की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई तब उसने बताया कि अधिक्षिका विगत एक माह से यहाँ नहीं रह रही है | उसने अपना आवास किसी दूसरी जगह पर बनाया है और उसी में रहती है | जब उक्त महिला नगर सैनिक द्वारा अधिक्षिका को हमारे छात्रावास आने की खबर दी गई तब उक्त अधिक्षिका बड़े आराम से आधे – पौन घंटे बाद छात्रावास पहुँची |यह छात्रावास पचास सीटवाला है | इसमें कक्षा नौ से स्नातक तक पढाई करने वाली बालिकाएं रहती हैं | ऐसे में अधिक्षिका का छात्रावास में नहीं रहकर किसी अन्य स्थान में रहना विभागीय नियम के अनुसार गलत तो है ही साथ ही व्याहारिक रूप से पूर्णताः अनुचित है | यहाँ पर यह सवाल उठता कि अधिक्षिका की अनुपस्थिति में में यहाँ की बालिकाओं के साथ अगर कोई अनहोनी होती है या स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी सामने आती है तो ऐसी परिस्थितियों का सामना कौन करेगा ? जब अधिक्षिका ही अपनी जिम्मेदारियों से जी चुरा रही है और इस तरह से लापरवाह है तो यह छात्रावास सिर्फ भगवान् भरोसे है |Post navigationप्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बिजली बिल हुआ शून्य, फ्लोरेंस तिर्की बनीं प्रेरणादायक उदाहरण बच्चों की थाली से गायब मिला दाल | बच्चों के निवाले में डाला गया डाका | मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवड़न कला का | प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ है उषा चौबे | किन वजहों से बेखबर है शाला प्रबंधन एवं विकास समिति |