कवर्धा : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान दलों को 19 फरवरी को सामग्री वितरित किया जाएगा। विकासखंड बोड़ला के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल बोड़ला और पंडरिया के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल पंडरिया से मतदान दल को सामाग्री वितरण किया जाएगा। कबीरधाम जिले में 20 फरवरी को दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन होना है। त्रइसके अन्तर्गत को होने वाले इस चरण में विकासखंड पंडरिया और बोडला के तहत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला पंचायत जनपद सदस्य, सरपंच और पंच का निर्वाचन होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी  अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण 20 फरवरी को पंडरिया एवं बोड़ला विकासखंड के 08 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन होगा। इसमें जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07 और क्षेत्र 08 शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनो विकासखंड के निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 268 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा। इसमें कुल 3 लाख 31 हजार 65 मतदाता और मतदान केन्द्र 655 है। इन दोनो निर्वाचन क्षेत्रों में 27 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने बतया कि क्षेत्र क्रमांक 01 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 31 है। इन ग्राम पंचायतों में 39 हजार 903 मतदाता और मतदान केन्द्र 77 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 5 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 02 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 35 है। इन ग्राम पंचायतों में 43 हजार 883 मतदाता और मतदान केन्द्र 81 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 3 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 03 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 31 है। इन ग्राम पंचायतों में 41 हजार 913 मतदाता और मतदान केन्द्र 77 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 3 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 33 है। इन ग्राम पंचायतों में 43 हजार 159 मतदाता और मतदान केन्द्र 80 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 2 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 31 है। इन ग्राम पंचायतों में 42 हजार 75 मतदाता और मतदान केन्द्र 81 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 4 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 06 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 37 है। इन ग्राम पंचायतों में 39 हजार 569 मतदाता और मतदान केन्द्र 85 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 4 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 07 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 33 है। इन ग्राम पंचायतों में 41 हजार 133 मतदाता और मतदान केन्द्र 85 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 3 अभ्यर्थी है। क्षेत्र क्रमांक 08 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की संख्या 37 है। इन ग्राम पंचायतों में 39 हजार 430 मतदाता और मतदान केन्द्र 89 है। इस निर्वाचन क्षेत्रों में 3 अभ्यर्थी है।

तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत पण्डरिया सुशील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि पंडरिया जनपद पंचायत अंतर्गत पंच पद के 945 वार्डों के लिए 2080 प्रत्याशी मैदान पर है। सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायतों के लिए 537 प्रत्याशी मैदान पर है। जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 139 प्रत्याशी मैदान पर है। कुल मतदान केंद्र 3, कुल मतदाता 185752 है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।