बोड़ला – जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं | जनपद पंचायत बोड़ला का एक ऐसा ग्राम पंचायत जहाँ चार माह काम करने के बावजूद महिला स्वयं सहायता समूह अपने राशि को पाने के लिए तरस रहा है |

हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत खैरबना खुर्द के महिला स्वयं सहायता समूह के बारे में | यह ग्राम पंचायत जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय से इस ग्राम की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है एवं अपने जनपद पंचायत बोड़ला से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

मामला कुछ इस तरह से है | ग्राम पंचायत में गौरी कृपा महिला स्वयं सहायता समूह है जिसका कार्य स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम के हर घर से कचरा लेजाने का है  | इस कार्य के लिए उसे रिक्शा भी दिया गया है | महिला स्वयं सहायता समूह अपने जिम्मेदारी को चार माह तक लगातार पुरा करते रहा लेकिन हद तो तब हो गई जब इसे कार्य के उपरांत एक रुपया भी नही मिला | इस परिस्थिति में समूह यह भी नहीं जान पाया कि उसे एक माह में कितनी राशि मिलनी है |
राशि के अभाव में समूह अपना कार्य नहीं कर पा रहा है | घर – घर से कचरा लेजाने के लिए इसे जो रिक्शा दिया गया है वह बिगड़ चुका है और मरम्मत के अभाव में दिन ब दिन कबाड़ में तब्दील हो रहा है | इसे एक विडंबना ही कहा जायेगा कि जो रिक्शा घरों से कचरा लेजाकर ग्राम के स्वच्छता का माध्यम बनता वही रिक्शा आज कबाड़ के रूप में खड़ा होकर ग्राम के अस्वच्छता का कारण बन रहा है |
ऐसे में इस ग्राम में स्वच्छता एवं नारी सशक्तिकरण की बातें खोखली नजर आ रही हैं |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।