अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधवराव ने अपने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय ए विश्वेश्वर राव के जन्म दिवस को अनोखे तरीके से मनाया | उन्होंने अपने पिताजी को याद करते हुए जुनवानी स्थित रामशिला की कुटिया वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित समस्त बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी|सभी बुजुर्गों को उन्होंने अपने हाथों से भोजन कराया इस अवसर पर उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता भी मौजूद रहे| भोजन के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ कुछ समय भी बताया और उनका हाल-चाल जाना इस तरह से उनके वहां पहुंचने से वृद्ध आश्रम की समस्त बुजुर्गों में काफी खुशी दिखी| वृद्ध आश्रम में जन्मदिवस मनाने पर बुजुर्गों ने उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में अगर सभी वर्ग के लोग इसी तरह से बुजुर्गों का ख्याल रखेंगे तो वृद्धा आश्रम की जरूरत ही नहीं होगी |Post navigationसाय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर, विभिन्न विभागों में 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू राज्य में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर होगी भर्ती