कवर्धा – छ. ग. राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा के कैंप कार्यालय के सामने हो रहे धरना प्रदर्शन का आज नौवां दिन है |

विदित हो कि नगर कवर्धा में लगभग दो सौ से अधिक पुलिस अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन में डटे हुए हैं | वर्तमान स्थानीय विधायक विजय शर्मा राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री है | नगर स्थित कैंप कार्यालय के सामने ये अभ्यर्थी अनेक तकलीफों का सामना करते हुए हिम्मत ना हारके आंदोलन को सफल बनाने में लगे हुए हैं |

आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) के कामरेड शैलेंद्र गुप्ता एवं कामरेड सुजीत गुप्ता धरना स्थल में पहुँचकर वहाँ मौजूद आंदोलनकारियों से मुलाकात किये | उनका कुशल क्षेम जाना | चर्चा के दरमियान् यह बात सामने आई कि चयन सूची में एक ही अभ्यर्थी का नाम एक से अधिक बार होने से यह स्थिति निर्मित हुई है | आज छत्तीसगढ़ राज्य के तैतीस जिलों के अभ्यर्थी यहाँ अपनी मांग को लेकर संघर्षरत है | कामरेड द्वय द्वारा उनकी मांग के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत अपनी पार्टी की ओर से उनका समर्थन भी किया गया |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed