प्रदेश सचिव राकेश तंबोली की अध्यक्षता में हुआ बैठक संपन्न

धर्मेंद्र गुप्ता बने प्रमुख सलाहकार

दुर्ग समाचार.. तंबोली कांम्प्लेक्स  दुर्ग में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग की बैठक प्रदेश सचिव राकेश तंबोली की अध्यक्षता में सोमवार 16 तारीख को हुई।इस बैठक जिले की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, पहली बार दुर्ग जिले के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यानि( एबीपीएसएस )दुर्ग जिला के अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह राजपूत का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के चयन के साथ-साथ जिले के बाकी कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें श्रीमती रंजीता तंबोली कार्यकारी जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राकेश जसपाल,शिवेंद्र शिंदे, महासचिव पद पर मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रोशन सिन्हा, सचिव पद पर दीपमाला सिन्हा,सुरेश गुप्ता, लोकेश्वर सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई। संयोजक पद पर श्री गोपाल  निर्मलकर को पूर्ववत रखा गया और धर्मेंद्र गुप्ता को सलाहकार का महत्वपूर्ण पद दिया गया।एबीपीएसएस की नई कार्यकारिणी को दुर्ग जिला प्रदेश सचिव राकेश तंबोली ने और समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने नियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक शुभकामनाएं  प्रदान की है और ऐसी कामना की है कि एबीपीएसएस विकास की एक नई ऊंचाई को छुएगा। बैठक में विजय देवांगन सुकांत खाड़ा, विनोद उरकुरे, यशवंत देवांगन, भारती कौर, येनू देवांगन, गोवर्धन ताम्रकार उपस्थित थे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed