कवर्धा – यातायात जाम होने से लोग परेशान होते रहे | जाम में फंसे लोग ऐसी खराब व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय विधायक , उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को जी भर के कोसते नजर आये | भीड़ में किसी ने यह भी कहा कि हम इसे चुनकर गलती किये है और पछता रहे है | जब गृहमंत्री के गृह नगर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का यह हाल है तो उससे इतना बड़ा छत्तीसगढ़ राज्य कैसे सम्हाला जाता होगा ?मामला कुछ इस तरह से है आज दिनांक 20/10/2026 को जब पूरा देश दशहरा पर्व की खुशियाँ मना रहा है तो इस पर्व में नगर कवर्धा अपनी कुछ खास परम्पराओ के चलते अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है | ऐसे में पुलिस की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का चरमरा जाना निः संदेह रूप से विभाग और गृहमंत्री की कमजोरी की ओर इशारा करता है | जाम में फंसे लोगों द्वारा जब कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय विधायक , उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को कोसे तो इसमें हैरानी की कोई बात नजर नहीं आती है | जब आम जनता दशहरा पर्व की खुशी मनाने अपने गाव और घर से बाहर निकले और यातायात व्यवस्था सही नहीं होने से बीच रास्ते में फंस जाए उनका परेशान और नाराज होना भी स्वाभाविक है |नगर के ठाकुर पारा के मुख्य मार्ग ( बाय पास सड़क बनने से पूर्व यह मार्ग कवर्धा – बिलासपुर मार्ग और कवर्धा – जबलपुर मार्ग भी कहलाया ) में दूसरे राज्य महाराष्ट्र की एम्बुलेंस जो नागपुर जा रही थी वो बहुत समय तक यातायात के खराब व्यवस्था के चलते बहुत समय तक फंसी रही | रात्रि लगभग 07:36 बजे से फंसी इस रोगी वाहन को लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद आगे बढ़ने के लिए जगह मिली | एम्बुलेंस का चालक जगह पाने के लिए बहुत देर तक अपना सायरन भी बजाता रहा लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति वहाँ पर नहीं आया |कानून और यातायात की ऐसी खराब व्यवस्था को लेकर उस एम्बुलेंस के चालक ने यह टिप्पणी कर दी कि ऐसी खराब व्यवस्था हमारे राज्य में नहीं है | भीड़ में किसी ने गृहमंत्री को बड़बोला कहा तो किसी ने यह भी कहा कि मंच पर बड़ी – बड़ी बातें करने वाले गृह मंत्री के गृह नगर के यातायात व्यवस्था को देख लो |महत्वपूर्ण वाहन एम्बुलेंस सहित सैकड़ो दो पहिए और चार पहिए के जाम में फंसने से सभी परेशान होते रहे और दशहरा के पर्व की खुशी की जगह नाराजगी ने ले ली |Post navigationभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | कामरेड सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया छः सूत्रीय माँगो वाला ज्ञापन पत्र | जिला संयोजक एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य है कामरेड सुजीत गुप्ता | मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उसके पद से तत्काल बर्खास्त कर उस पर मुकदमा चलाने सहित की गई अन्य माँगे | न्यौता भोज कराया गया | सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मुदिता गुप्ता के सहयोग एवं उपस्थिति में कराया गया न्यौता भोज | राष्ट्रीय किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुजीत गुप्ता एवं संपादक शैलेंद्र गुप्ता की रही गरिमामयी उपस्थिति | सी ए सी वैभव वर्मा एवं शिक्षिका लक्ष्मी रावटे की खास मौजूदगी ने बनाया अविस्मरणीय पल | शासकीय प्राथमिक शाला को. नवागांव में हुआ आयोजन |