कवर्धा – बीते दिनों भा क पा ( माले ) द्वारा ज्ञापन सौंपा गया | जिला कबीरधाम के जिला मुख्यालय कवर्धा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी – लेनिनवादी ) के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अखिल भारतीय किसान महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा को छः सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन पत्र सौंपा गया |यहाँ पर यह उल्लेख करना जरूरी है कि यह ज्ञापन पत्र भारत देश के महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को संबोधित है | इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से देश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से बर्खास्त करने , उस पर मुकदमा चलाने , चयन पैनल में कैबिनेट मंत्री की जगह सी जे आई को शामिल करने , चुनाव में पार्दर्शिता , मताधिकार सुनिश्चित करने सहित अन्य माँगे की गई हैं | ज्ञापन पत्र सौंपने के दौरान कामरेड सुजीत गुप्ता , जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य ( अखिल भारतीय किसान महासभा ) , कामरेड नाथू जायसवाल , कामरेड श्रवण जायसवाल , कामरेड राजा योगी , कामरेड तुलसी धुर्वे , कामरेड बिसरू साहू , कामरेड सुशील साहू , कामरेड शैलेंद्र गुप्ता , आरनव सहित अनेक लोग उपस्थित थे | Post navigationन्यौता भोज कराया गया | शासकीय प्राथमिक शाला तालपुर में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मुदिता गुप्ता की मौजूदगी एवं सहयोग से कराया गया न्यौता भोज | वरिष्ठ समाजसेवी सुजीत गुप्ता एवं संपादक शैलेंद्र गुप्ता की रही गरिमामयी उपस्थिति | सराहनीय सक्रियता रही शाला में पदस्थ शिक्षक एवं सी ए सी वैभव वर्मा की | बहुत समय तक लगा रहा जाम | यातायात व्यवस्था को लेकर लोग होते रहे परेशान | पुलिस और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कोसते नजर आये लोग | भीड़ में किसी ने गृहमंत्री को बड़बोला कहा तो किसी ने उसकी काबलियत पर उंगली उठाई | मामला उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा का | बहुत देर तक फँसी रही महाराष्ट्र की एंबुलेंस |