कवर्धा – न्यौता भोज कराया गया | सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मुदिता गुप्ता के सहयोग से एवं उसकी उपस्थिति में बच्चों को न्यौता भोज कराया गया | ग्राम को. नवागाँव के शासकीय प्राथमिक शाला में यह आयोजन हुआ |

सबसे पहले हम अपने पाठकों को यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत डेहरी का एक आश्रित ग्राम है | जिला मुख्यालय कवर्धा से इस ग्राम की दूरी लगभग 14 – 16 किलोमीटर है | दिनांक 23/10/2026 को ग्राम में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में कवर्धा खंड में पदस्थ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मुदिता गुप्ता के सहयोग से बच्चों को न्यौता भोज कराया गया | 

अतिथि देवो भव के परंपरा का निर्वहन सबसे पहले करते हुए शाला में पहुँचे अतिथियों का स्वागत गुलाल का टीका लगाकर और आरती उतारकर किया गया | न्यौता भोज में खीर , पूरी , पुलाव , अचार , पापड़ , बरफी और केला परोसा गया | भोजन करने से पूर्व सभी लोगोँ द्वारा प्रार्थना की गई | पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन करके बच्चें बहुत खुश नजर आये |

आयोजन में खास बात यह रही कि न्यौता भोज कराने वाली महिला अधिकारी पूरे भोजन के दरमियान उनके बीच उपस्थित रही | बच्चें अपने बीच एक महिला अधिकारी को पाकर बड़े खुश नजर आये | 

इस न्यौता भोज में बच्चों के साथ राष्ट्रीय किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुजीत गुप्ता , संपादक शैलेंद्र गुप्ता , सी ए सी वैभव वर्मा , शिक्षिका लक्ष्मी रावटे , प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव , यशवंत चंद्रवंशी सहित वहाँ पदस्थ प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे |

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed