जगदलपुर। गांजा तस्कर नए-नए तरीके से तस्करी करते नजर आ रहे हैं। इस बार शातिर तस्करों ने जैविक खाद का सहारा लिया और इसकी आड़ में गांजा तस्करी करके ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे था। मामले में जगदलपुर पुलिस ने कार्रवाई की और 15 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया है।

दरअसल जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में पुलिस ने टाटा ट्रक से 153 किलोग्राम गांजा बरामद किया और अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। ट्रक में गांजा को ओडिशा से अमरावती, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक पर जैविक खाद के बीच में गांजा को छुपाया। इसकी आड़ में तस्करी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और तस्करी को नाकाम किया।

जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। बता दें कि पिछले 6 महीनों में नगरनार पुलिस ने 13 सौ किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।