रायपुर| उप मुख्यमंत्री अरुण साव 23 सितम्बर को अपने कांकेर और चारामा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। वे कांकेर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 23 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वे कांकेर में सवेरे 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे कांकेर के नरहरदेव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री साव शाम चार बजे कांकेर से चारामा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे चारामा में शाम साढ़े चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल’ प्रमाणित योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे चारामा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।Post navigationरिसाली वार्ड 25 पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का किया स्वागत अभिनंदन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निगम ने मैराथन का किया आयोजन,स्कूली बच्चे सहित वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा