तेलंगाना | तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित एक CRPF कैंप पर बुधवार रात नक्सलियों ने हमला किया। माओवादियों ने तीन राउंड BGL और एक रॉकेट लॉन्चर से फायरिंग की, लेकिन जवानों की तत्परता के कारण नक्सली भाग खड़े हुए। घटना भद्रादि कोत्तागुड़म जिले के चारला मंडल के पुसुगुप्पा में हुई।इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां आम हैं, और मंगलवार रात नक्सली कैंप के पास पहुंच गए थे। उन्होंने जंगल की ओर से कैंप पर हमला किया, जिससे इलाके में धमाके की आवाज गूंजी। हालांकि, इस हमले में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ।हमले के तुरंत बाद, कैंप में मौजूद सभी जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। रात में ही जवानों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।Post navigationराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16वें एशियाई संगठन सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन असेंबली के उद्घाटन समारोह में लिया भाग शिक्षकों की लड़ाई ने स्कूल को बनाया अखाड़ा, बच्चे हुए परेशान