भिलाई। बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायकदेवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज सोमवार को समाप्त होने पर विडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से उनकी कोर्ट में पेशी हुई और सुनवाई हुई जिसमेंदेवेन्द्र यादव की तीन दिन तक और न्यायायिक रिमांड 14 नवंबर तक बढ़ गईहै। इस मामले में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस 14 नवंबर को न्यायालय मेंचालान प्रस्तुत कर सकती है,? विधायक देवेंद्र यादव की ओर से हाई कोर्टबिलासपुर में जमानत के लिए याचिका लगी है जिस पर 13 नवंबर को सुनवाई होनाहै। लेकिन पुलिस द्वारा 14 नवंबर को पुलिस द्वारा चालान पेश करने के कारण13 को फिर देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज हो सकती है।ज्ञातव्य हो कि विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमसे सोमवार 11 नवंबर को उनकी पेशी कराई गई। अभियोजन से मिली जानकारी केअनुसार जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की तबदेवेंद्र के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। लेकिन पुलिस कीमांग मानते हुए न्यायालय ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन औरबढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।बताया जाता है कि अब अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश कियाजाएगा। बालौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने हिंसा और आगजनी के मामले में 17अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को सेक्टर 5 स्थित निवास से गिरफ्तार कियाथा। देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन मेंशामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकीहै। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशीवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार भिलाई विधायकदेवेंद्र यादव का चालान 14 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।Post navigationभारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारीगण द्वारा निगम रिसाली के स्लम एरिया में पंहुचकर संचालित योजनाओं की जानकारी ली। कांकेर से गांजे की तस्करी कर मुंबई ले जा रहे आरोपी को अंजोरा पुलिस वक्राईम ब्रांच ने पकड़ा,