दुर्ग | छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भिलाई-3 थाना हेलीपेड स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किये। स्वागत करने वालों में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक अहिवारा सांवला राम डाहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।