भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में जुए की फड़ पर पुलिस ने रेड की है।एसपी जितेन्द्र शुक्ला व एएसपी सुखनंदन राठौर के निर्देश पर सभी थानाक्षेत्रों में जुआ खेलने वालों पर पुलिस की नजर है। इसी कड़ी में पुलिस ने रुआबांधा क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के पास जुआ खेलते 12 लोगों कोहिरासत में लिया है। जुआरियों के कब्जे से कुल 2लाख 56 हजार 100 रुपएनगदी एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर पुलिस की टीम ने रुआबांधा बस्तीजयस्तंभ चौक मे रेड कार्यवाही की। इस दौरान यहां जुआ खेल रहे 12 लोगों कोपुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में शैलेश मिश्रा गांधीचौक दुर्ग, अमन जैन रुआबांधा बस्ती, हेमलाल ढीमर रुआबांधा बस्ती,राजेन्द्र बागडे उरला दुर्ग, नितेश जायसवाल नेहरु चौक कैम्प 1, पप्पुसाहू राजीव नगर दुर्ग, राजेश गुजराती खंडेलवाल कालोनी दुर्ग, मनीष जैनशनीचरी बाजार रूआबांधा, बल्लु चंद्राकर रिसाली पानी टंकी, विनय यादवगायत्री मंदिर रुआबांधा, अनिल सिह शनिचरी बाजार रुआबांधा तथा मयंक गावडेभिलाई शामिल हैं। मौके पर पुलिस ने कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपए जब्त कियाहै। इस पूरी कार्रवाई में एसआई नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक भुपेन्द्रयादव, आरक्षक इसरार अहमद, हेमेन्द्र कुर्रे, अनिल गुप्ता, संतोष सिंह,महेश सोनी की भुमिका महत्वपूर्ण रही है।Post navigationमुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बनी जीवनदायिनी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर ने की समीक्षा