रिसाली |ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 70 से अधिक है उनका नया आयुष्मान कार्ड बनेगा। निगम के कर्मचारी इसके लिए घर-घर दस्तक देंगे। यह कार्य नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में 30 नवंबर तक चलेगा। यहां 70 प्लस की संख्या 5 हजार 1 सौ 90 है।
आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को मितानीन और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के संजीव कुमार ने बताया कि उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर डोर-टू-डोर जाना होगा। प्रत्येक कर्मचारी मोबाइल एप से ओटीपी लेकर जानकारी भरेंगे। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पंाच लाख तक उपचार करा सकते है।

सवा सौ कर्मचारी फिल्ड में
नगर पालिक निगम के आयुष्मान प्रभारी सुरेश देवांगन ने बताया कि निगम क्षेत्र के पूरे 40 वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 90 कर्मचारी और निगम के 40 कर्मचारी फिल्ड में रहेंगे। यह कार्य को 30 नवंबर तक पूर्ण करेंगे।

आयुक्त ने की अपील
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने पार्षदों और परिवार के मुख्या से अपील की है कि वे 70 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाए। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के नाम से 5 लाख तक का बीमा उपलब्ध रहेगा।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।