महासमुंद | महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में एक युवक, खिलेश्वर साहू (34), का शव चार दिनों बाद खेत में गड़ा मिला है। युवक मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से कोई खबर नहीं आई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी।आज सुबह ग्रामीणों ने पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान की और मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में खलबली मच गई है।परिजनों का कहना है कि खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, और उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Post navigationअवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 ट्रेलर एवं 1 हाइवा जप्त दर्दनाक हादसा: 6 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत