बिलासपुर। न्यायधानी के सेंट्रल जेल में फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। दशहरा की शाम बंदियों के बीच मारपीट हुई है। नुकीली वस्तु से बंदी लोकेश तिवारी ने कैदी नवीन निर्मलकर पर हमला किया हमला। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे हैं।घटना के बाद दोनों बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। घायल कैदी नवीन को सुरक्षा के लिए अलग सेल में रखा गया है। बताया जा रहा कि लोकेश तिवारी और नवीन की पुरानी दुश्मनी है। इस मामले में जेल अधीक्षक से संपर्क किया गया पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।Post navigationघरेलू विवाद में खूनी खेल: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार अतिक्रमणकारियों को बड़ा झटका: 90 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त