रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारियों में सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपये की पेनल्टी का डर दिखाया था और इसे सेटल करने के लिए पहले 75 हजार रुपये की मांग की। शुक्रवार को उन्होंने 60 हजार रुपये की रिश्वत ली, जिसके दौरान सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में सीजीएसटी के अधिकारियों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है, और सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed