छत्तीसगढ़बेमेतरा

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत मेहमान प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 6 जून को

बेमेतरा, 28 मई 2025 जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, चोरभट्ठी, बेमेतरा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों हेतु मेहमान प्रशिक्षकों (Guest Trainers) की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। यह साक्षात्कार दिनांक 06 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कोर्स एवं पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए cssda.cg.nic.in पर प्रदर्शित कोर्स लिस्ट का अवलोकन कर सकते हैं।

पदों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आवेदन पत्र का प्रारूप, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन पत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हों।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button