कवर्धा – विगत 25 वर्षो से स्टेशनरी के क्षेत्र में शहर स्थित माँ महामाया बुक डिपो अपने ग्राहकों की निरंतर सेवा करते हुए आ रही है | ग्राहकों को अपनी सेवा देने के लिए यह प्रतिष्ठान अग्रणी एवं प्रसिद्ध है |न्यूज़ पोर्टल सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए प्रतिष्ठान के मालिक हीरामन सिन्हा ने बताया की 01जुलाई 2000 को उसने अपने प्रतिष्ठान की शुरुआत की | कुछ दिनों के बाद इस प्रतिष्ठान का 25 वर्ष पूर्ण हो जायेगा | ग्राहकों के सहयोग एवं प्रेम के बदौलत दिन दुनी एवं रात चौगुनी तरक्की मिलती गई | ग्राहक ही भगवान् है जैसे विचार पर विश्वास करते हुए ग्राहक की संतुष्टि का भरपूर ख्याल रखना उनके कार्यशैली में शामिल है |उन्होंने आगे बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में कक्षा नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर की कक्षाओं की किताबें हमेशा उचित मूल्य में उपलब्ध रहती हैं | प्रतियोगी परीक्षाओं की भी किताबें हमेशा उचित दर में उपलब्ध रहती हैं | ये सभी किताबें नामी प्रकाशकों की रहती हैं |विद्यार्थी एवं आम नागरिको के उपयोग की अन्य सामग्री जैसे वॉटर बॉटल, स्कूल बैग, पेन – कॉपी, डायरी, विभिन्न खेलो की समाग्रियां, धार्मिक पुस्तकें सहित अन्य स्टेसनरी के समान हमेशा उचित कीमत में उपलब्ध रहते हैं | अच्छी क्वॉलिटी का सामान ग्राहकों को उपलब्ध कराना हमारा एकमात्र ध्येय है |26 जनवरी एवं 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सजावट का सामान भी उचित कीमत मे हमेशा उपलब्ध रहता है |Post navigationमुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत मेहमान प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 6 जून को समाधान शिविर 30 मई को ग्राम छतौना में