रायपुर |नया रायपुर के एक हॉस्टल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य की खबर सामने आई है. मामला राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में हॉस्टल के प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्चे की उम्र 7 साल बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा हॉस्टल में काफी बीमार था, जिसके बाद हॉस्टल की वार्डन बच्चे की मां को बुलाई थी। बच्चे की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वो बीमारी की बात सुनकर हॉस्टल पहुंची तो बच्चे की तबीयत काफी खराब थी। बच्चे की स्थिति ख़राब होता देख उसे एम्स में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की जानकारी मिली।पीड़िता ने आमानाका थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर केस डायरी को राखी थाना भेजा गया। पुलिस ने हॉस्टल के प्रिंसिपल और वार्डन को हिरासत में लिया।Post navigationछत्तीसगढ़ में अवैध ट्रेडिंग खेल का खुलासा: महादेव सट्टा एप की तर्ज पर नया घोटाला आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन