जांजगीर-चांपा 11 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा के ’मिनीमाता भवन’ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि समारोह में कुल 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी स्थापना हेतु वधुओं के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान किया गया। साथ ही नवदम्पत्तियों को पौधा वितरण कर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जरूरतमंद परिवारों को सम्मान पूर्वक अपनी बेटियों का विवाह सम्पन्न कराने में सहयोग मिल रहा है। उन्होने नव विवाहित जोडो को उपहार प्रदान किया तथा आर्शीवाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने अपने संबोधन में भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियां समाज की शक्ति है और उन्हे शिक्षा एवं सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने नव दम्पत्तियों को सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत शंकुन अन्नू अघरिया, शांति भारते, पवन यादव, रजनी सत्तु साहू, राजेश्वर पाटले, महेश्वर टंडन, पार्षद चंद्रशेखर मिर्चन्य सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Post navigationसुशासन तिहार में प्राप्त जन शिकायतों एवं आवेदनों का करें समयबद्ध निराकरण- कलेक्टर खेत-खलिहानों तक पहुंचा सुशासन, किसान को मिला त्वरित लाभ