बेमेतरा 13 मई 2025:-* छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.वी.पी.टी. भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 15 मई 2025, दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में बेमेतरा जिले से कुल 1075 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं इसमें शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा

परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, जैसा कि व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उल्लेखित है। परीक्षा के दौरान नकल या अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इसके साथ ही, प्रत्येक परीक्षा केंद्र में गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति एवं संकलन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्नता हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।