बोड़ला – जब एक कर्मचारी कथित रूप से नशे में अपने कार्यालय में आये परंतु उस कार्यालय का प्रमुख अधिकारी उस नशेड़ी कर्मचारी पर कोई अंकुश नहीं लगा पाए और कोई कारर्वाई नहीं कर पाए तो इसे उस अधिकारी की सबसे बड़ी कमजोरी , बेबसी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी |

आज हम अपने पाठकों को एक ऐसे कर्मचारी के आचरण की जानकारी देने वाले है जो है तो एक अदना सा कर्मचारी लेकिन उसकी करतूत पर रोक लगाने के लिए उसके विभाग के मुख्य अधिकारी भी अपने आपको कमजोर और बेबस महसूस करते है | परिणामस्वरूप वह कर्मचारी अपने कार्यालय में किसी नशे का सेवन करके पहुँचता है | उसके शासकीय कार्यालय आने – जाने के समय में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का कोई नियम लागू नहीं होता | वह अपनी मर्जी से कभी भी और कहीं भी आने – जाने को स्वतंत्रत है |

सबसे पहले हम आपकों नगर बोड़ला के बारे में बता दे कि यह जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत है | जिला मुख्यालय कवर्धा से इस नगर की दूरी मुख्य मार्ग से लगभग 21 किलोमीटर है | यह पुराना नगर रायपुर – जबलपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित है |

यहाँ कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला संचालित होता है | इस कार्यालय में अजय यादव नामक एक कर्मचारी बरसों से पदस्थ है | नाम नहीं छापने की शर्त पर उसी विभाग के एक कर्मचारी ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि अजय यादव की अनुकंपा नियुक्ति हुई है | लंबे समय से पदस्थ यह कर्मचारी इस कार्यालय में कब आता है और कब जाता है इस विषय में किसी को भी कोई जानकारी नहीं रहती | हमें जानकारी देने वाले उस कर्मचारी ने तो यह तक कह दिया कि मैं उससे कोई तालुकात् भी नहीं रखता सिर्फ जरूरत पड़ने पर विभागीय काम तक संबंध रखता हूँ |

अपनी विवशता को सामने रखते हुए उस कर्मचारी ने कहा कि कर्मचारी अजय यादव के कथित तौर पर नशा करके कार्यालय आने से हम विभाग वाले भी परेशान है मगर क्या कर सकते हैं ? जब हमारे कार्यालय प्रमुख ही इस विषय को लेकर कमजोर और बेबस है |

अजय यादव के इस आचरण को लेकर हर किसी के जेहन में ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि यह किस किस्म का नशा करता है ? उसे नशीले पदार्थ की प्राप्ति कहाँ से होती है ? जब यह नशे की हालत में अपने कार्यस्थल ( जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कार्यालय है ) में पहुँचता है तो विभाग के प्रमुख अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी उस पर उचित कारर्वाई क्यों नहीं करते है ? या क्यो नहीं कर पाते हैं ? क्या अजय यादव को कोई राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है ? जिसके आगे विभाग प्रमुख अपना घुटना टेकने को मजबूर है ? या इस कर्मचारी के हाथों कोई ऐसा राज मिल चुका है जिससे यह निर्भीक होकर दुराचरण पर उतर आया है ? ये सभी सवाल अभी अनुत्तरित है |

इस खबर के अंत में हम यह उल्लेख करना भी जरूरी समझ रहे है कि यह कार्यालय पूर्व में अपने रिश्वतखोरी के एक मामले में हुए ए सी बी ( भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ) की कारर्वाई को लेकर काफी बदनामी झेल चुका है | इस कारर्वाई में एक कर्मचारी को जमानत हासिल करते तक जेल जाना पड़ा | बताया तो यह भी जाता है कि तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी से ए सी बी की टीम ने कार्यालय भवन के अंदर कारर्वाई के चलते में ही कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगवाई थी |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed