बेमेतरा 29 जुलाई 2026 । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 308.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थान खम्हरिया में 368 मि.मी. तथा न्यूनतम 233.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 238.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 297.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 336.7 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 325.9 मि.मी., साजा तहसील में 334.3 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 327 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 314.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।Post navigationशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में ‘सरस्वती साइकिल वितरण समारोह’ संपन्न | 54 छात्राओं को मिली साइकिले | पढ़ाई की राह हुई आसान विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम