कवर्धा । जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने बताया कि विधार्थी परिषद के 77 वां वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें कवर्धा अंतर्गत प्रत्येक शासकीय व अशासकीय स्कूल के विधार्थी जो 10 वीं व 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनको सम्मानित किया जाएगा ऐसा पहली बार होगा जब एक ही मंच पर सभी स्कूलों के विधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा । साथ ही इस सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता व चित्रकला का भी आयोजन रखा गया है , जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।नगर मंत्री परमेश्वर साहू ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यहां कार्यक्रम केवल एक माध्यम बनेगा जिसमें आने वाले सभी स्कूलों के विधार्थियों के लिए एक परिचय करने का मौका मिलेगा जिससे उनके रहन,सहन व पहनावे का आकलन विधार्थी करेंगे इस कार्यक्रम में सैकड़ों विधार्थी सम्मिलित होंगे ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी व विशेष उपस्थिति हम सब के बीच प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत जी का रहेगा जिनका उद्बोधन हम सब को सुनने को मिलेगा । Post navigationमुख्यमंत्री ने 20 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रति ग्राम ₹5-5 लाख की घोषणा, उपमुख्यमंत्री ने दाढ़ी नगर पंचायत कार्यालय भवन हेतु ₹1.25 करोड़ की स्वीकृति दी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व समाधान शिविरों को बताया प्राथमिकता, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश