जांजगीर-चांपा, 01 नवम्बर 2025 । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 07 नवम्बर 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इंटेलिजेंट सिक्युरिटी सर्विस रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, स्पेशल गार्ड 50 पद, सिक्युरिटी सुपरवाईजर 25 पद, लेबर 20 पद,फील्ड ऑफिसर 06 पद,सिक्युरिटी ट्रेनिंग (एस.ओ.) 03 पद, मार्केटिंग मैनेजर 02 पदों पर भती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5वी से स्नातक व मार्केटिंग मैनजर पद हेतु एमबीए. निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 10000 से 20000 रु. प्रतिमाह दिया जावेगा। फिल्ड आफिसर, मार्केटिंग मैनजर, स्पेशल गार्ड, पद सिक्युरिटी ट्रेनिंग (एस.ओ.) हेतु अनुभवी आवेदको को प्राथमिकता दी जावेगी। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर,भिलाई,दुर्ग,राजनांदगांव, डोंगरगढ छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।