सहसपुर लोहारा – बाल दिवस पर हुआ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम | ग्राम खैरझिटी स्थित निजी विद्यालय दीपाञ्जनी इंग्लिस मीडियम स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

सबसे पहले हम आपको ग्राम खैरझिटी के बारे में बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर कवर्धा – थान खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है यह ग्राम |

ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा करने के बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया | विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सेन ने बाल प्रेम पर भावपूर्ण उद्बोधन दिया | शिक्षकों ने छोटे बच्चों को कविता एवं गाना आदि सुनाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया | शिक्षक ईश्वर और शिक्षिका अन्नापूर्णा के नेतृत्व में बच्चों ने बोतल एवं बैलेंस खेलों में भाग लिया | इस दरमियान् सीमा कौशिक ने प्रबंधन संभाला | शिक्षिका द्वय रुक्मणी और रंजिता यादव के प्रभार में आयोजित आनंद मेला में बच्चों ने पानी-पूरी, मोमोज़, चाइनीज़ पकौड़े, चने आदि व्यंजनों के 22 स्टॉल लगाकर ₹1700 का कारोबार किया। संचालक किशन   के रचनात्मक विचार पर, प्रतीकात्मक मुद्रा (₹20 के बदले ₹5 मूल्य के चार टोकन) का सफल प्रयोग किया गया। इस प्रणाली के निष्पादन की जिम्मेदारी दौलत , किशन और प्रधानाचार्या नीलम सेन पर थी।

संचालक किशन यादव के अंतिम प्रेरणादायक वक्तव्य और चॉकलेट वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ। सभा का संचालन दौलत द्वारा किया गया |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।