मुंगेली, 28 नवंबर 2025 । जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम मसनी से खेकतरा सड़क का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभारी ईई सूर्यवंशी ने बताया कि ग्राम मसनी से खेकतरा तक लगभग 4.50 किलोमीटर लंबाई के सड़क का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में सड़क में डब्लू एम एम का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में कार्य शुरू कर जल्द ही नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे आमजनों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। Post navigationप्रशिक्षित कैंसर रोग सलाहकार एवं नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हर्षित टुवानी द्वारा की जा रही है कीमोथैरेपी सेवा का संचालन मिशन शक्ति अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 08 दिसंबर तक