कवर्धा, 29 नवंबर 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की मैदानी समीक्षा की। उन्होंने धरमपुरा, बोड़ला और राम्हेपुर में बीएलओ टीमों से मुलाकात कर प्रगणन फॉर्म कलेक्शन, घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन की प्रगति की गहन जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम चेतन साहू, सागर सिंह, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, भोरमदेव शक्कर कारखाना के एमडी जी एस मिश्रा, तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी, राजश्री पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, प्रत्येक बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ इसे पूर्ण करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि निर्धारित क्षेत्रों में व्यवस्थित कार्य विभाजन करें और फील्ड में जाकर घर-घर फॉर्म भराएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के अनुसार सुबह या शाम संपर्क करें, ताकि फॉर्म आसानी से मिलें और बीएलओ को बार-बार जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने दो दिवस में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि सुबह-शाम के समय अधिकांश लोग घरों पर मिलते हैं, जिससे फॉर्म कलेक्शन की रफ्तार स्वतः बढ़ेगी। उन्होंने सभी बीएलओ को समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम स्तर पर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कई टीमों से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएँ भी जानीं और तत्काल समाधान के सुझाव दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण चरण है, इसे पूरी निष्ठा से पूरा करें।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।