जांजगीर-चांपा, 4 दिसंबर 2025 । धान उपार्जन केंद्र पकरिया में किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित हुई है। आज केंद्र में पहुंचे किसान भगवान शरण कश्यप ने अपने 15.60 क्विंटल धान का विक्रय किया और इस पूरी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताते हुए शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बार धान खरीदी व्यवस्था में जिस तरह से सुधार किए गए हैं, उससे किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ है और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह से तनावमुक्त और सरल बन गई है।किसान भगवान शरण कश्यप ने बताया कि धान बेचना अब पहले से बहुत ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन, स्टाफ का सहयोग और व्यवस्थाओं की पारदर्शिता ने किसानों का भरोसा बेहद मजबूत किया है। पूरे केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और कामकाज की गति देखकर यह आसानी से महसूस होता है कि शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा है। किसान कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ उन्हें जमीन पर मिल रहा है। Post navigationप्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने कटघोरा में शासकीय कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश