मुंगेली, 05 दिसम्बर 2025 । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा शासकीय नवीन कॉलेज फास्टरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। शिविर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली कंचन लता आचला ने बताया कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें भी सामान्य जीवन जीने का समान अधिकार प्राप्त है, इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या तनाव की स्थिति में कानूनी सहायता उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। शिविर में विद्यार्थियों को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नालसा की विभिन्न योजनाओं एवं सहायता प्रावधानों की उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को कॉपी व पेन देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।