मुंगेली, 05 दिसम्बर 2025 । शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में धान खरीदी कार्य पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी तरीके से जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। सभी केंद्रों में टोकन प्रणाली, स्पष्ट जांच व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें, पेयजल, छाया एवं बैठने की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को कतारमुक्त, तनावमुक्त और सुगम वातावरण मिला है। इसके साथ ही सभी समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान धान की राशि आसानी से निकाल सकते हैं। इसी तरह किसानों को एटीएम कार्ड व चेक बुक की सुविधा भी प्रदान की गई है।धान विक्रय करने गीधा उपार्जन केंद्र पहुँचे ग्राम रोहरा के किसान ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 116 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी है। टोकन प्रणाली से अब किसानों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ता तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों से तौल पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष हो रहा है। साथ भुगतान में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। समिति में जाकर माइक्रो एटीएम के माध्यम से आसानी से भुगतान पा सकते हैं।किसान राजपूत ने शासन एवं प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि समितियों में धान की उठाव प्रक्रिया भी तेज़ी से शुरू हो चुकी है, जिससे खरीदी के बाद की पूरी व्यवस्था बेहतर और व्यवस्थित हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी और 3100 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने जिले के समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि किसान-हितैषी नीतियों ने किसानों का प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत किया है। Post navigationएसआईआर: पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में हुआ परिवर्तन बक्साही केंद्र में अपने उपज की सुचारू खरीदी से खुश हैं किसान गजानंद कश्यप