कवर्धा, 9 दिसंबर 25 । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार की दोपहर को जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के मेन गेट तक पहुंच गए और जिले के अंदर हों रहें शैक्षणिक समस्यायों के सुधार के लिए घंटों तक प्रदर्शन करते रहें। अन्ततः कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बातचीत कर समस्यायों का त्वरित निदान का आश्वासन प्राप्त होने पर ही कार्यकर्ता शांत हुएं।अभाविप के जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने बताया की ज़िले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कुई छात्रावास में जिस प्रकार अधिक्षिका द्वारा बालिका से अपने पति के कपड़े धुलाने के नाम पर मारपीट करती है। आगरपानी छात्रावास के अंदर बालकों द्वारा जिस प्रकार खुलेआम बिडी सिक्रेट्स फुंकने की घटना ने छात्र समुदाय को झकझोर कर रख दिया हैं।इन सभी घटनाओं में शासन और प्रशासन का मौन रवैया भी संदेहास्पद है। अभाविप दोषियों को बर्खास्त कर नौकरी से निकालने की मांग करती है।अभाविप के प्रदेश संयोजक तुलसी यादव का कहना है कि ज़िले की शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकार कर्मचारी अपने में व्यस्त हैं। व्यवस्था सुधार करने में किसी का ध्यान नहीं है।शिक्षक स्वयं नेताओं की तरह काम कर रहे हैं।इससे शिक्षा का केंद्र कबीरधाम अन्य दिशा में जा रहा है।अभाविप ने 10 सुत्रीय मांगों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा है आने वाले दिनों में मांग पुरी नहीं होती तों उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर मंत्री परमेश्वर साहू ,हिरेन्द्र बघेल, संजू यादव , कुंती साहू, ईश्वर, उदय तिवारी, महेंद्र ,अजय साहू, गोपाल, रूपेश , प्रिंस, विनय, अनिल , एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।Post navigationगुरसिया एवं पचरा में अवैध धान भंडारण पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के संकल्पित प्रयास से हजारों परिवारों के खुद के पक्के आशियाने का सपना हो रहा साका