बेमेतरा, 23 दिसंबर 2026 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर नए मतदाताओं एवं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरोजनंद दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, नव मतदाताओं एवं संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की अपील की गई है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed