कवर्धा, 30 जनवरी 2026 । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिन्दू संगम बोड़ला परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश जन जन तक पहुंचाएगा। जिसके तहत बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों तथा इसमें लिप्त लोगों के लिए सजा के प्रावधान से अवगत कराएगा। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास, जिला पंचायत सभापति डॉ वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, सभापति मनीराम साहू, मोहन धुर्वे, बरसाती राम, कांशीराम उइके, कार्यक्रम प्रबंधक सत्यप्रकाश साहू उपस्थित रहे। Post navigationगांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मितानिनों की अहम भूमिका-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने पॉश अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित