मुंगेलीछत्तीसगढ़

09 फरवरी से स्कूलों में लगेगा आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट कैंप

’मोर आधार मोर पहचान’ की थीम पर आधार कार्ड बनाने चलेगा अभियान

मुंगेली, 08 फरवरी 2026।  मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीसी के माध्यम से जिले में आधार सेचुरेशन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में 05 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए जिले के चिन्हांकित स्कूलों में आधार पंजीयन एवं बायोमैट्रिक अपडेट कैंप लगाया जाएगा। 09 फरवरी से 19 फरवरी तक लगने वाले कैंप के माध्यम से शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 05 वर्ष से 15 वर्ष के ऐसे बच्चों, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उनके लिए विद्यालय स्तर पर आधार पंजीयन कर कार्ड बनाया जाएगा।

् कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने एवं कैंप के सफल आयोजन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। ईडीएम सोनम तिवारी ने बताया की आधार कार्ड बनाने एवं बायोमेट्रिक अद्यतन के लिए कैंप के माध्यम से लगभग 40 हजार नए आधार कार्ड और 30 हजार लोगों का बायोमेट्रिक अद्यतन करने का लक्ष्य कर रखा गया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा सभी प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कि कैंप आयोजन से पहले स्कूलों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा आधार से छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल आईडी तथा पालक/अभिभावक का आधार कार्ड आदि दस्तावेज लगेंगे।पालक एवं अभिभावकों को पूर्व सूचना देकर निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप आयोजन हेतु विद्यालय में उपयुक्त कक्ष, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था तथा आवश्यकता अनुसार इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button