मुंगेलीछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित 25 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने व एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

मुंगेली, 09 फरवरी 2026 । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नजूल शाखा, भू-अभिलेख शाखा, शिक्षा विभाग, डीएमएफ शाखा, डिजिटल अभिलेखागार, खेल विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय, खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहकारिता विभाग, आदिवासी विकास विभाग, अंत्यावसायी विभाग, रीडर व आवक-जावक शाखा, समाज कल्याण विभाग, वरिष्ठ लिपिक शाखा, शिकायत शाखा, स्थापना शाखा, अधीक्षक कक्ष, आबकारी विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालयीन कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया और समयबद्धता के साथ कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित 25 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जांगड़े, जिला उद्योग विभाग केन्द्र के महाप्रबंधक किशोर राजपूत व सहायक प्रबंधक उत्तम दुबे, भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक रिचा गुप्ता व सहायक अधीक्षक भूमिका तिवारी और विभिन्न विभागों के सहायक ग्रेड 02 व 03, स्टेनोटायपिस्ट और डाटा एन्ट्री आपरेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कार्यालयों की कार्यक्षमता और आमजन की सुविधा के लिए अनुशासन एवं समयपालन बेहद जरूरी है। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button