बेमेतरा, 08 अप्रैल 2026:- जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों एवं नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित उप निर्वाचन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों का विवरण

जिले के अलग-अलग विकासखण्डों में कई पद रिक्त हैं, जिन पर उप निर्वाचन प्रस्तावित है—

विकासखण्ड बेरला

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 में जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सुरहोली में सरपंच, ग्राम पंचायत कोदवा (वार्ड 04), बावनलाख (वार्ड 09), कंडरका (वार्ड 08), भरदा (वार्ड 03 एवं 10) में पंच पद

विकासखण्ड बेमेतरा

ग्राम पंचायत पथर्रा (वार्ड 04, 06, 07, 09, 10, 11, 13), रामपुर (वार्ड 07), डुड़ा (वार्ड 04), बंधी (वार्ड 05), बेतर (वार्ड 08), भोईनाभाठा (वार्ड 04) — पंच पद

विकासखण्ड नवागढ़

ग्राम पंचायत बोटेबोड़ में सरपंच

ग्राम पंचायत मुरता (वार्ड 15) एवं अंतरगंवा (वार्ड 10) — पंच पद

विकासखण्ड साजा

ग्राम पंचायत सोमईखुर्द (वार्ड 01) एवं उमरावनगर (वार्ड 03) — पंच पद

नगर पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष पद रिक्त

नगर पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उप निर्वाचन कराया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा 08 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम जारी किया गया है।

दावा-आपत्ति व प्रकाशन की महत्वपूर्ण तिथियां

13 अप्रैल 2026 – मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

20 अप्रैल 2026 (दोपहर 3 बजे तक) – दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि

23 अप्रैल 2026 तक – प्राप्त दावों/आपत्तियों का निराकरण, 24 अप्रैल 2026 तक – प्रारूप क-1 में दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 27 अप्रैल 2026 तक – क-1 दावों का निराकरण, अपील की समय सीमा – निराकरण आदेश के 5 दिवस के भीतर, 05 मई 2026 – निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

नागरिकों से अपील

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम की पुष्टि करें तथा आवश्यक होने पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।