मुंगेली, 08 अप्रैल 2026// जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के तीनों विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 अप्रैल को विकासखंड मुंगेली के ग्राम छटन स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित भी किया जाएगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को तत्काल राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी शिविर 14 मई को विकासखंड लोरमी के ग्राम छपरवा, 25 जून को विकासखंड पथरिया के ग्राम पीपललोड (धान खरीदी केंद्र प्रांगण), 09 जुलाई को विकासखंड मुंगेली (चकरभाठा हाई स्कूल मैदान), 06 अगस्त को विकासखंड लोरमी (ग्राम भालूखोंदरा हाईस्कूल प्रांगण), 10 सितंबर को विकासखंड पथरिया (ग्राम जरेली हाई स्कूल प्रांगण), 08 अक्टूबर को विकासखंड मुंगेली (ग्राम नवागांव चीनू हाई स्कूल मैदान) तथा 17 दिसंबर को विकासखंड लोरमी (ग्राम फुलझर मंडी प्रांगण) में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन का यह प्रयास जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed