मुंगेली, 24 अप्रैल 2026// मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जजिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विद्यालय की दीवार तोड़ी गई। अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह लगभग 7.30 बजे जब विद्यालय के प्रधानपाठक चंदूराम अंचल स्कूल पहुंचे, तब घटना की जानकारी मिली। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigationजिले में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जप्त, अर्थदंड की कार्रवाई प्रारंभ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का किया निरीक्षण,अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी, त्वरित सुधार के निर्देश