बेमेतरा 29 जुलाई 2026 । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 308.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थान खम्हरिया में 368 मि.मी. तथा न्यूनतम 233.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 238.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 297.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 336.7 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 325.9 मि.मी., साजा तहसील में 334.3 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 327 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 314.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed