बोड़ला – बच्चों के मध्यान्ह भोजन में दाल नहीं परोसा गया |शासन के अति महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक योजना मध्यान्ह भोजन योजना है जिसके तहत विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निः शुल्क भोजन परोसा जाता है | लेकिन शासन के अच्छे मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करके कुछ लोग बच्चों का अहित करने से भी पीछे नहीं हटते |मामला ग्राम जेवड़न कला में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है | सबसे पहले हम आपको ग्राम जेवड़न कला के बारे में बता दे कि यह जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला का एक ग्राम पंचायत है जो जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग सात – आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | कवर्धा – राजनांदगाँव मुख्य मार्ग के किनारे एवं कवर्धा से लगभग चार – पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम भागुटोला के दायी ओर यह ग्राम स्थित है |दिनांक 04 अगस्त को सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम को जब अपने सूत्रों से जानकारी मिली कि आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों के मध्यान्ह भोजन की थाली में दाल नहीं परोसा गया है तब वह प्राप्त जानकारी की पुष्टी करने शाला पहुँची तो उसने देखा कि वहाँ मौजूद बच्चें भोजन कर रहे हैं और उनकी भोजन की थाली में सिर्फ चाँवल और सब्जी हैं लेकिन उन्हें दाल नहीं परोसा गया है |यहाँ यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस शाला में बच्चों की दर्ज संख्या 62 है | वर्तमान में यहाँ प्रधान पाठिका के पद पर उषा चौबे पदस्थ है साथ ही एक पुरुष शिक्षक एवं दो महिला शिक्षिका भी इस शाला में पदस्थ हैं | जैसा कि हमारे सूत्र ने बताया कि दो महिला शिक्षक में से एक महिला शिक्षक छुट्टी की आड़ में ज्यादातर शाला से अनुपस्थित रहती है |यहाँ मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह के पास है और इस समूह का नाम माँ दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह ग्राम जेवड़न कला है |एक प्रधान पाठिका , एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका की मौजूदगी में जब बच्चों को मध्यान्ह भोजन में दाल नहीं परोसा गया तो इनमें से किसी एक ने भी अपने उच्च अधिकारी को इस बात की जानकारी देना जरूरी नहीं समझा | तो क्या इस गलत व्यवस्था में इन सबकी सहमती समझा जाए ये एक गंभीर प्रश्न है | साथ ही इस शाला में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गठित है तो भोजन व्यवस्था में हुई कमी में समिति द्वारा ध्यान ना देना कई सवालों एवं संदेह को जन्म देता है | Post navigationअधिक्षिका संगीता लांजेकर का कारनामा | विगत एक माह से लगातार नदारत है अधिक्षिका | महिला नगर सैनिक सोनम ध्रुव नहीं पहनती निर्धारित पोशाक अनुशासनहीनता का परिचय देती है महिला नगर सैनिक | मामला शासकीय पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का | हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई तिरंगा प्रतिज्ञा