रायपुर। प्रदेश में अपराध और ठगी के मामले आये दिन आम बात बनते जा रहे हैं, वहीं एक बड़ी घटना सामने आई हैं। बता दें कि, जालसाजों ने एक कारोबारी को 72 लाख का चूना लगा दिया हैं।

क्या हैं पूरा मामला

जानकलारी के अनुसार, ठगों ने कारोबारी को बताया था कि, उनके पास बेशकीमती रत्न है, जिसकी मार्केट में वैल्यू करोड़ों रुपये है। इसी बेशकमीती पत्थर के नाम पर ही कारोबारी से 72 लाख की ठगी की गयी हैं। कारोबारी को ठगों ने बेशकीमती पत्थर के बहाने कई किस्तों में रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद भी उन्होंने धातु का बना पत्थर नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक, राजा तालाब के रहने वाले तेज कुमार बजाज संबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क में आये।

उसने बेशकीमती धातु के पत्थर के बारे में बताया। शातिरों ने कहा कि इस पत्थर को बाजार में बेचने पर तीन गुना मुनाफा मिलेगा। इसके बाद कारोबारी उनके झांसे में आ गया। 3 साल तक कई किस्तों में 72 लख रुपए वसूल कर लिए। जब तेज उन्हें कीमती पत्थर देने की बात करता वह टाल मटोल कर देते थे।

आखिरकार व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने संबलपुर के रहने वाले प्रेमानंद जति विजय कुमार और आलोक प्रधान समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed