कवर्धा – छ. ग. राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा के कैंप कार्यालय के सामने हो रहे धरना प्रदर्शन का आज नौवां दिन है |विदित हो कि नगर कवर्धा में लगभग दो सौ से अधिक पुलिस अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन में डटे हुए हैं | वर्तमान स्थानीय विधायक विजय शर्मा राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री है | नगर स्थित कैंप कार्यालय के सामने ये अभ्यर्थी अनेक तकलीफों का सामना करते हुए हिम्मत ना हारके आंदोलन को सफल बनाने में लगे हुए हैं |https://supersamarthankichitthi.in/wp-content/uploads/2026/08/VID_20260829_130506-1.mp4आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) के कामरेड शैलेंद्र गुप्ता एवं कामरेड सुजीत गुप्ता धरना स्थल में पहुँचकर वहाँ मौजूद आंदोलनकारियों से मुलाकात किये | उनका कुशल क्षेम जाना | चर्चा के दरमियान् यह बात सामने आई कि चयन सूची में एक ही अभ्यर्थी का नाम एक से अधिक बार होने से यह स्थिति निर्मित हुई है | आज छत्तीसगढ़ राज्य के तैतीस जिलों के अभ्यर्थी यहाँ अपनी मांग को लेकर संघर्षरत है | कामरेड द्वय द्वारा उनकी मांग के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत अपनी पार्टी की ओर से उनका समर्थन भी किया गया |https://supersamarthankichitthi.in/wp-content/uploads/2026/08/VID_20260829_130357.mp4 Post navigationअभाविप की बहनों ने सैनिक जवानों एवं पुलिसकर्मियों को बांधी राखी